लखनऊ , अप्रैल 08 -- वर्ष 2027 में उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है।

एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच लखनऊ समेत कई जिलों में नये पोस्टरों ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है।

एक दिन पूर्व लखनऊ में 'यूथ अगेंस्ट माफिया' संगठन की ओर से लगाए गए पोस्टरों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'धुरंधर' बताते हुए समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार को फिल्मी अंदाज में 'ल्यारी राज' यानी गुंडागर्दी राज कहा गया था।

इस पोस्टर के जवाब में अब आजमगढ़ के समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष कुनाल मौर्य की ओर से लगवाए गए पोस्टरों में अखिलेश यादव को 'धुरंधर' बताया गया है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'धुएंधर' कहकर निशाना साधा गया है। पोस्टर पर प्रमुखता से लिखा गया है "फर्क साफ है"।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित