फिरोजाबाद , नवंबर 01 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जनपद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र में एक किशोरी के रविवार को खेत में बदहवास मरणासन्न हालत में पाए जाने से गांव में सनसनी फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उसे गंभीर घायल अवस्था में फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज सेंटर लाया गया जहां से उसे आगरा उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा संबंधित मामले में जांच करवाई जा रही है।

थाना क्षेत्र के गांव के खेत में आज सुबह खेत के मालिक उदयवीर सिंह को किसी के कराहने की आवाज आई जब खेत के अंदर गए तो उन्होंने देखा कि एक किशोरी बदहवास बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। जिसकी जानकारी उन्होंने ग्रामीण और पुलिस को दी।

जानकारी मिली कि किशोरी कल रात में शौच के लिए घर से निकली थी उसके बाद वापस नहीं पहुंची। पीड़ित किशोरी के परिजनों द्वारा उसके हालात को देखकर उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के प्रयास की आशंका की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित