लखनऊ , अगस्त 11 -- उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आठ चिकित्साधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाताओं को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर नई तैनाती दी गई है।
आदेश के मुताबिक डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र को पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, वाराणसी का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। वह वर्तमान में इसी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात थे।
डॉ. प्रवीण रंजन मिश्र को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय, रामनगर, वाराणसी का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता थे। डॉ. मनोज कुमार अखौरी को जिला संयुक्त चिकित्सालय, शामली का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। वह अब तक इसी अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में कार्यरत थे।
इसी क्रम में डॉ. अजय मोहन भास्कर को श्रीराम चिकित्सालय, अयोध्या का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में श्रीराम चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात थे। डॉ. शम्भू दयाल को जिला महिला चिकित्सालय, गोंडा का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। वह अब तक जिला महिला चिकित्सालय, गोंडा में वरिष्ठ परामर्शदाता थे।
डॉ. प्रमोद कुमार दोहरे को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, बीघापुर, उन्नाव का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह इसी चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात थे। डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, हरदोई का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। वह वर्तमान में इसी चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता थे वहीं डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव, जो अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के पद पर स्थानान्तरणाधीन थे, को लोकबन्धु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित