रायबरेली , नवंबर 01 -- उत्तर प्रदेश में रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में ऐहार के पास रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर एक मिनी बस के अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट जाने से महिलाओं और बच्चों समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी लालगंज पुलिस सुजीत कुमार राय से आज मिली जानकारी के अनुसार मिनी बस में सवार लोग पश्चिम बंगाल के हावड़ा और कोलकाता के रहने वाले हैं। वे मथुरा-वृंदावन में दर्शन करने के बाद प्रयागराज दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब छह बजे गंगा एक्सप्रेस वे के 490 मील पत्थर के पास चालक को झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित