प्रताप गढ़ , सितम्बर 18 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने वाहन जांच एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के दौरान किशुनदासपुर पुल के पास से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक दीपक भुकर ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस मे संवाददाताओ को बताया है कि वाहनों में बरामद 08 वाहनों में से 04 मोटरसाइकिलों के संबंध में कोतवाली नगर थाने में पूर्व से दर्ज मुकदमों का भी पता चला है।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली नगर थाने में मु0अ0सं0 560/2026 के तहत संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में आदर्श कुमार पासी उर्फ बिरू पासी, अमन पटेल उर्फ निरहुआ, अंशुल कुमार, अनमोल पाल, मो0 याकूब, रामगुलाम शर्मा एवं राजेश कुमार शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित