लखनऊ , मार्च 22 -- उत्तर प्रदेश के चिन्मय देव चौहान व वंश यादव ने रविवार को आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में क्वालीफाइंग मुकाबलों में जीत के साथ मुख्य ड्रा में स्थान सुरक्षित किया।
एक लाख रुपए की प्राइजमनी वाले टूर्नामेंट में क्वालीफायर के अंतिम राउंड में चिन्मय ने यश को 6-0, 6-0 से और वंश यादव ने अक्षित को 6-1, 6-3 से हराया। इसके साथ दिल्ली के रिकी चौधरी, हरियाणा के सुनील कुमार व हर्ष , पंजाब के जसराज, केरल के कौशिक, राजस्थान के अमित ने भी मुख्य ड्रा में जगह बना ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित