नयी दिल्ली , मई 29 -- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 29 से 31 मई तक तीन राज्यों कर्नाटक, गोवा और केरल के दौरे पर होंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे जिनमें गोवा राज्य का स्थापना दिवस समारोह भी है।

उप राष्ट्रपति सचिवालय की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री राधाकृष्णन शुक्रवार को बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित होने वाले वैश्विक समारोह में हिस्सा लेंगे। उसी दिन बाद में वह कर्नाटक में ही दावणगेरे में यूनिवर्सिटी बीडीटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्लेटिनम जुबली समारोह में हिस्सा लेंगे।

उपराष्ट्रपति 30 मई को पणजी में गोवा के राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। उसी दिन बाद में वह सीएसआईआर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, गोवा का दौरा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित