बेतिया, अप्रैल 04 -- भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शनिवार को पश्चिम चम्पारण जिले के ऐतिहासिक भितिहरवा गांधी आश्रम पहुंचे और बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन ने आज आश्रम स्थित मुख्य कुटिया में प्रदर्शित महात्मा गाँधी से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं एवं छायाचित्रों का अवलोकन किया। भ्रमण के क्रम में उन्होंने संग्रहालय कक्ष एक एवं दो में लगे छायाचित्रों को देखा और प्रार्थना कक्ष में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उन्होंने कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसके पश्चात उपराष्ट्रपति ने संग्रहालय कक्षा तीन एवं चार का भी अवलोकन किया तथा पूरे परिसर का भ्रमण किया। अंत में उन्होंने विजिटर बुक में अपने विचार दर्ज कर इस ऐतिहासिक स्थल के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
भितिहरवा आश्रम वह स्थान है, जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी चम्पारण सत्याग्रह के दौरान ठहरे थे और सत्याग्रह का नेतृत्व किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित