श्रीनगर , जनवरी 20 -- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को यहां फिर से बनाये गये लकड़ी के अमीरा कदल पुल का उद्घाटन करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि शहरी बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण एक ऐसे पुल के रूप में काम करना चाहिये जो शहर की समृद्ध विरासत को वर्तमान की ज़रूरतों से खूबसूरती से जोड़ता है।

श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 7.70 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना दिसंबर 2023 में शुरू की गयी थी, जिसमें विरासत संरक्षण, संरचनात्मक सुरक्षा और गुणवत्ता नियंत्रण का पूरा ध्यान रखा गया था।

श्री सिन्हा ने पैदल चलने वालों के लिये बने पुल को श्रीनगर के लोगों को समर्पित करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण परियोजना विरासत को संरक्षित करेगी और साथ ही शहरी गतिशीलता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित