पटना , अप्रैल 19 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने रविवार को जनगणना 2027 के तहत होने वाले मकान सूची करण कार्य को लेकर हो रहे स्व-गणना के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और इसके बाद उन्होंने खुद डिजिटल तरीके से स्व-गणना फॉर्म भरा। उपमुख्यमंत्री श्री यादव ने इस मौके पर कहा कि स्व गणना में नई टेक्नोलॉजी विकसित की गई है। यह बहुत अच्छी प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बधाई दी।

इसके पूर्व जनगणना अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री श्री यादव को स्व गणना के बारे विस्तार से जानकारी दी और उन्हें बताया कि पहले इसके लिए प्रगणक आते थे। इस बार भी प्रगणक आएंगे, लेकिन लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह डिजिटल प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे लोग खुद डिजिटल तरीके से अपना डेटा भर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित