पटना , अक्टूबर 19 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री के चरणों में नमन करते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
श्री चौधरी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि समस्त सिद्धियों को प्रदान करने वाली मां सिद्धिदात्री का दिव्य स्वरूप ज्ञान, विवेक और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मां की आराधना से मन में श्रद्धा, सकारात्मकता और सत्कर्मों के प्रति समर्पण का भाव जागृत होता है।
उपमुख्यमंत्री ने कामना की कि मां सिद्धिदात्री की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो तथा हर शुभ संकल्प पूर्ण हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित