झुंझुनू , फरवरी 27 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के पिलानी क्षेत्र के पीपली गांव के निवासी जयकरण लुणायच का शुक्रवार को सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। जयकरण लुणायच का 25 फरवरी को निधन हो गया था।
वह सीआरपीएफ की 85 बटालियन में उप निरीक्षक के पद पर छत्तीसगढ़ में पदस्थ थे। वह 54 वर्ष के थे।तबियत बिगड़ने के बाद उनका चंडीगढ़ में इलाज उपचार किया जा रहा था।
वह वर्ष 1990 में गंगानगर से भर्ती हुए थे। उनके दो बेटे हैं। प्रदीप सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में और प्रमोद राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में हैं। दोनों निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
सेना के जवानों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। काफी संख्या में ग्रामवासी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित