आइची नागोया , सितंबर 26 -- भारत की उन्नति हुड्डा ने दिन के अपने दूसरे मैच में, शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया की दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वर्दानी को 21-19, 21-13 से हराया और महिला सिंगल्स के क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई।
इससे पहले दूसरे दौर के मुकाबले में उन्नति हुड्डा ने वोंग लिंग चिंग को 2-1 (21-14, 20-22, 21-19) से हराकर महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित