ग्लासगो , अगस्त 01 -- भारत की उन्नति शर्मा को महिलाओं के 63 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की साया मिडलटन के खिलाफ इप्पोन से हार का सामना करना पड़ा। अब भारतीय जूडोका आज देर रात दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोएस्टर के खिलाफ कांस्य पदक मुकाबले में उतरेंगी।
भारत के करणजीत सिंह मान का अभियान पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग के रेपेचेज मुकाबले में स्कॉटलैंड के स्कॉट कुसाक से हार के साथ समाप्त हो गया। भारत की इनुंगानबी ताकेल्लाम्बम का अभियान महिलाओं के 70 किग्रा वर्ग के रेपेचेज मुकाबले में इंग्लैंड की जेमिमा यीट्स-ब्राउन से इप्पोन के आधार पर हार के साथ समाप्त हो गया।
हर्ष टोकस ने पुरुषों के 81 किग्रा वर्ग के रेपेचेज में समोआ के पेनीआमिना पर्सिवल को इप्पोन से हराकर पदक की उम्मीद कायम रखी।अब भारतीय जूडोका आज बाद में कांस्य पदक मुकाबले में उतरेंगे।
करणजीत सिंह मान को पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में कनाडा के गुइयोम गॉलिन के खिलाफ इप्पोन से हार का सामना करना पड़ा। अब वह रेपेचेज के जरिए कांस्य पदक की दौड़ में बने रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित