जयपुर , सितंबर 26 -- रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के उदयपुर सिटी-हिम्मतनगर रेलखण्ड पर शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किये जाने से कुछ रेलसेवाएं आंशिक तौर पर रद्द रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाडी संख्या 19822, कोटा-असारवा रेलसेवा जो 29 सितंबर एवं दो अक्टूबर को कोटा से प्रस्थान करेगी उदयपुर सिटी तक ही संचालित होगी और यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-असारवा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी तरह गाडी संख्या 19821 असारवा-कोटा रेलसेवा 30 सितंबर एवं तीन अक्टूबर को असारवा के स्थान पर उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी और यह रेलसेवा असारवा-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
28 सितंबर एवं पांच अक्टूबर को कानपुर सेट्रल से प्रस्थान करने वाली गाडी संख्या 01905 कानपुर सेट्रल-असारवा रेलसेवा उदयपुर सिटी तक ही संचालित होगी और यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-असारवा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी तरह गाडी संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेट्रल रेलसेवा 29 सितंबर एवं छह अक्टूबर को असारवा के स्थान पर उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा असारवा-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
श्री सुदर्शन ने बताया कि इसके अलावा गाडी संख्या 69243 असारवा-चित्तौडगढ रेलसेवा चार एवं दस अक्टूबर को असारवा से अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित