उदयपुर , सितम्बर 20 -- राजस्थान में उदयपुर जिले के कानोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने 47 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के 62 हरे पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने रविवार को बताया कि थाना प्रभारी भंवरलाल के नेतृत्व में पुलिस दल ने शनिवार को निमडी गांव में पहाडी क्षेत्रों की आड में नदी, दरिया के पेटे क्षेत्रों मे दबिश दी गयी। जहां एक खेत पर मक्के की फसल के आड में गांजा के पौधे जब्त किए। पुलिस ने गांजा के पौधों की देखभाल कर रहा आरोपी रामलाल (62) को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित