उदयपुर , सितम्बर 02 -- राजस्थान के उदयपुर में देश में उभरते स्टार्टअप को निवेशकों से जोड़ने और उन्हें कारोबार विस्तार के लिए वित्तीय एवं रणनीतिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय व्यापार मंडल (बीसीआई)) युवा निवेशक संपर्क- 2026 का आयोजन 15 सितंबर को आयोजित किया जायेगा।
इस पहल में अब तक करीब 200 स्टार्टअप आवेदन कर चुके हैं, जिनमें से 25 चयनित स्टार्टअप को निवेशकों के समक्ष अपना व्यवसाय प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बुधवार को यहां पत्रकारों को बताया कि वर्तमान समय में प्रतिभा और बेहतरीन व्यवसाय सम्बन्धी योजना की कमी नहीं है, लेकिन कई स्टार्टअप को सही समय पर उचित निवेशक और मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। आरंभ निवेशक संपर्क इसी अंतर को खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित