उदयपुर , अगस्त 12 -- राजस्थान के विभिन्न शहरों से जुड़े रोटरेक्ट क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारी 14 अगस्त को एक साथ शपथ लेकर नये रोटरेक्ट वर्ष की शुरुआत करेंगे।
रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या उदयपुर की अध्यक्ष हर्षा मारवाल ने बुधवार को बताया कि इस संयुक्त समारोह में विभिन्न क्लबों के नवनिर्वाचित पदाधिकारी पदभार ग्रहण करेंगे। रोटेरियन डॉ. सीमा सिंह, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट लर्निंग फैसिलिटेटर, सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगी।
समारोह में रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या उदयपुर, रोटरेक्ट क्लब ऑफ मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर, रोटरेक्ट क्लब ऑफ दौसा, रोटरेक्ट क्लब ऑफ भीलवाड़ा, रोटरेक्ट क्लब इग्नाइट पाली, रोटरेक्ट क्लब जयपुर जेम सिटी, रोटरेक्ट क्लब सिटीजन जेन जेड जयपुर, रोटरेक्ट क्लब राइजिंग स्टार्स पाली, रोटरेक्ट क्लब कोटा नॉर्थ जेन जेड तथा रोटरेक्ट क्लब उद्यम सहित कुल नौ क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे।
क्लब की सचिव नितिशा महावर ने बताया कि संयुक्त इंस्टॉलेशन समारोह के साथ नये रोटरेक्ट वर्ष का आगाज होगा। रोटरेक्टर्स समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, युवाओं को नेतृत्व के लिए प्रेरित करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित