उदयपुर , जुलाई 24 -- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के तत्वाधान में आयोजित महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 शुक्रवार को उदयपुर जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन एवं उपनियंत्रक परीक्षा दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 42 केंद्र स्थापित किये गये थे। इनमें कुल 10 हजार 898 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमेें सात हजार 790 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि तीन हजार 108 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाये गये। जिले का कुल उपस्थिति प्रतिशत 71.48 प्रतिशत रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित