उदयपुर , सितम्बर 30 -- राजस्थान में उदयपुर में तीन एवं चार अक्टूबर को दो दिवसीय ऑटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

आयोजक राउंड टेबल के अध्यक्ष मोहित सिंघवी ने बुधवार को यहाँ पत्रकारों को बताया कि शहर के फील्ड क्लब में होने वाले इस दो दिवसीय ऑटो प्रदर्शनी में देश-विदेश के प्रमुख कार एवं दोपहिया वाहन ब्रांड एक ही मंच पर अपने वाहनों का प्रदर्शन करेंगे। इस बार पांच हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

श्री सिंघवी ने बताया कि 'रफ्तार' अब केवल एक ऑटो प्रदर्शनी नहीं रह गई है, बल्कि यह ऑटोमोबाइल, मनोरंजन, परिवार और सामाजिक सरोकार को एक मंच पर जोड़ने वाला आयोजन बन चुका है।

उन्होंने बताया कि 'रफ्तार 3.0' में चार पहिया वाहन वर्ग में टोयोटा, बीएमडब्ल्यू, विनफास्ट, मारुति, फॉक्सवैगन, किया, एमजी और बीवाईडी सहित प्रमुख ब्रांड अपने वाहनों का प्रदर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित