उदयपुर , सितम्बर 17 -- राजस्थान के उदयपुर में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और स्थानीय महिला उद्यमियों को व्यापक बाजार से जोड़ने की दिशा में लघु उद्योग भारती, अहिल्याबाई होल्कर इकाई द्वारा..स्वयंसिद्धा.. अहिल्या उद्यम प्रदर्शनी 1.0" का तीन दिवसीय आयोजन 25 सितंबर से होगा।
आयोजकों ने गुरुवार को बताया कि "नारी शक्ति से आत्मनिर्भर भारत की ओर" की संकल्पना को समर्पित यह प्रदर्शनी महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का सशक्त मंच बनेगा।
प्रांतीय प्रभारी रीना राठौड़ के मार्गदर्शन एवं इकाई अध्यक्ष डॉ. ऋषिका पानेरी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शनी में 104 रियायती स्टॉल लगाये जा रहे हैं। विशेष रूप से जनजातीय वर्ग की महिला उद्यमियों के लिए निःशुल्क स्टॉल की व्यवस्था की गयी है, जिससे उन्हें अपने उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने का अवसर मिल सके। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित