उदयपुर , मई 29 -- 'वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन' के तीसरे संस्करण का आयोजन राजस्थान के उदयपुर में छह सितंबर को होगा।

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा 'एनी बॉडी कैन रन' के सहयोग से आयोजित होने वाले इस मैराथन के लिए प्रतिभागी एक जून से पंजीकरण कर सकते हैं और कुल चार श्रेणियों में भाग ले सकते हैं। ये चार श्रेणियां हैं- हाफ मैराथन (21 किलोमीटर), कूल रन (10 किलोमीटर), ड्रीम रन (5 किलोमीटर) और विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए 'रेस विद चैंपियंस' हैं।

कंपनी ने जारी एक रिलीज में बताया कि इस दौड़ की विशेषता यह है कि यह फतेह सागर झील और अरावली पहाड़ियों के बीच आयोजित होगी, जो प्रतिभागियों के लिए प्रसिद्ध प्राकृतिक मार्गों का यादगार अनुभव बनेगी। उल्लेखनीय है कि दूसरे संस्करण में वैश्विक और 27 राज्यों के भारतीय एलीट धावकों और शौकिया धावकों सहित 7,000 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित