उदयपुर , अगस्त 25 -- राजस्थान में उदयपुर में लघु उद्योग भारती की अहिल्याबाई होल्कर इकाई की ओर से स्वयंसिद्दा-अहिल्या उद्यम प्रदर्शनी-1.0 का आयोजन किया 25 से 27 सितंबर तक यहां शुभ केसर गार्डन में किया जाएगा। स्वयंसिद्दा चित्तौड प्रांत की प्रभारी डॉ रीना राठौड ने मंगलवार को यहां पत्रकारों को बताया कि राज्य में लघु भारती जयपुर, जोधपुर एवं चित्तौड़गढ़ प्रांत के तहत 26 इकाइयां वर्तमान में हैं, जो महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए हर वर्ष एक से दो प्रदर्शनी स्वयंसिद्दा के नाम से आयोजित करती हैं। उदयपुर में यह पांचवां आयोजन है और इस बार यह वृह्द स्तर पर आयोजित हो रही है, इसलिए इसको स्वयंसिद्दा-अहिल्या उद्यम प्रदर्शनी-1.0 का नाम दिया गया है।

श्रीमती राठौड ने बताया कि प्रदर्शनी में 105 स्टॉल का लक्ष्य रखा गया है, जिसको बढ़ाया भी जा सकता है। इसमें स्टॉल की दर काफी रियायती रखी गयी है, ताकि मध्यम वर्ग की महिला उद्यमी भी इसमें शामिल हो सकें। कुछ स्टॉल निशुल्क रखी जाएगी जो ऐसी जनजाति बहनों के लिए होगी जो अपने उत्पादों को समाज के सामने रखना चाहती हैं। एक ही तरह के उत्पाद के स्टॉल की संख्या 10 से ज्यादा नहीं रहेगी, ताकि हर तरह के उत्पादों को इस एक्सपो से जोडा जा सकेगा।

अहिल्याबाई होल्कर इकाई की अध्यक्ष डॉ ऋषिका पानेरी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में हस्तशिल्प, हथकरघा एवं पारंपरिक वस्त्र, आधुनिक तकनीक, एवं नवोन्मेष, महिला उद्यमियों के उत्पाद आदि के स्टॉल्स लगाये जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित