मुम्बई , अक्टूबर 30 -- मुम्बई इंडियंस (एमआई) ने भारत के पूर्व बल्लेबाज और दो बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीत चुके रॉबिन उथप्पा को आईपीएल 2027 से पहले टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। इसी के साथ एम आई ने मिचेल मैकलेनघन को गेंदबाजी कोच, टी दिलीप को क्षेत्ररक्षक कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट गेंदबाजी कोच भी नियुक्त किया है। ये सभी नए मुख्य कोच काइरन पोलार्ड के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे।
ये बदलाव पिछले सप्ताह पोलार्ड को महेला जयवर्धने की जगह मुख्य कोच बनाए जाने के बाद हुए हैं। गुरुवार को मुम्बई इंडियंस ने गेंदबाजी कोच लसित मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे के साथ-साथ फ़ील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिन्सन से भी अपना नाता तोड़ लिया था।
उथप्पा और मैकलेनघन दोनों अपने खेल के दिनों में एमआई का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उथप्पा 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में टीम का हिस्सा थे, जबकि मैकलेनघन ने 2015 से 2019 तक पांच सीजन में एमआई के लिए खेला। न्यूजीलैंड के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने एमआई के लिए 56 मैचों में 71 विकेट लिए थे। वह 2015 और 2019 में आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित