लखनऊ , सितंबर 19 -- उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार देर शाम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 13 अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
तबादला सूची के अनुसार पवन कुमार, प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुशीनगर में तैनात किया गया है जबकि दिनेश, मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ को अपर जिलाधिकारी (नगर) अयोध्या बनाया गया है। सौरभ सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम मथुरा को अपर जिलाधिकारी (नगर) कानपुर नगर की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है जबकि आलोक कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (नगर) कानपुर नगर को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कासगंज, बनाया गया है।
अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं उप संचालक चकबंदी चित्रकूट को संयुक्त निदेशक (प्रशासन) मत्स्य निदेशालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है जबकि श्रीमती कंचन, उप जिलाधिकारी मथुरा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं उप संचालक चकबंदी चित्रकूट में तैनात किया गया है। सूरज कुमार यादव, विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ को अपर नगर आयुक्त नगर निगम सहारनपुर बनाया गया है जबकि जितेन्द्र कटियार, उप जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को उप निदेशक (प्रशासन) आयुर्वेद निदेशालय, लखनऊ की ज़िम्मेदारी दी गई है। वंदिता श्रीवास्तव, सचिव बरेली विकास प्राधिकरण को उप निदेशक (प्रशासन) उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज की ज़िम्मेदारी दी गई है हिमांशु कुमार गुप्ता, प्रधान प्रबंधक चीनी मिल संघ को सचिव बरेली विकास प्राधिकरण बनाया गया है। निधि डोडवाल, उप जिलाधिकारी बरेली को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ, की जिम्मेदारी दी गई है।
अजय कुमार त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त शाहजहांपुर को मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ बनाया गया है। भान सिंह, उप जिलाधिकारी भदोही को अपर नगर आयुक्त नगर निगम शाहजहांपुर के पद पर तैनात किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित