सीतापुर , सितंबर 13 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आज कहा की उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. विडंबना यह है कि प्रदेश का मंत्री अपनी ही सरकार मैं जनता के मुद्दों के लिए रोना पड़े यह बड़ी विडंबना है।

श्री राय आज सीतापुर सांसद राकेश राठौर के आवास पर रविवार दोपहर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इससे पहले कांग्रेसियों ने खैराबाद में टोल प्लाजा पर श्री राय का भव्य स्वागत किया। श्री राय ने कहा कि सीतापुर में खाद्यान्न घोटाले में भाजपा के लोग मिले हुए हैं। इन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है। सरकार पंचायत चुनाव को लेकर डरी हुई है. एमएलसी के चुनाव नहीं करवाना चाहती, क्योंकि इनके घोटाले की पढ़ने खुल जाएगी। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सुपाड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा की प्रदेश में जहां कहीं अत्याचार हो रहा है ,हम वहां जा रहे हैं।

बदायूं की घटना, साहनी हत्याकांड, हम कांग्रेसी,हर जगह दुख दर्द को बांटने के लिए पहुंच रहे हैं, हमें साहनी हत्याकांड में बाराबंकी में रोक लिया गया। थाने पर बैठाया गया. वहां पर भी हमने धरना दिया। प्रशासन ने 5 दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

अजय राय ने आगे कहा कि हम कांग्रेस के लड़ाइयां हैं। गोरखपुर का शमशान घोटाला हो या प्रदेश में कोई भी समस्या हो ,हम वहां पर जा रहे हैं. कांग्रेस हमेशा संघर्ष करती रही है। सीतापुर जिले में खाद्यान्न घोटाला होने में सिधौली,बेहटा,तालगांव में तीन माह से खाद्यान्न नहीं पहुंचा। इन सब में भाजपा के लोगों का हाथ है. प्रदेश में अन्याय एवं अत्याचार हो रहा है ।अपराधियों के हौसले बड़े हुए हैं। श्री राय ने एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा की कितनी सीटों पर विधानसभा चुनाव में अन्य दलों के तालमेल से चुनाव लड़ा जाएगा .इस अवसर पर कांग्रेस के सीतापुर सांसद राकेश राठौर, रत्नम राठौर, अनुपम राठौर, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित