लखनऊ , मई 28 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक मजबूती के लिए पांच जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा गुरुवार को जारी सूची में अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के जिलों को प्रतिनिधित्व मिला है।

सूची के अनुसार, अंबेडकर नगर का दायित्व दिलीप देव पटेल को सौंपा गया है। काशी क्षेत्र में वाराणसी के जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल और चंदौली के जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह बनाए गए हैं। वहीं गोरखपुर क्षेत्र में गोरखपुर महानगर की कमान रमेश प्रसाद गुप्ता और देवरिया की जिम्मेदारी काली प्रसाद को दी गई है।

पार्टी की ओर से जारी पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह को भेजी गई है। माना जा रहा है कि नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से जमीनी स्तर पर संगठन को और सक्रिय करने में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित