फर्रुखाबाद 03अप्रैल,( वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के दूसरे हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर गया। इससे पहले पुलिस ने गुरुवार को छात्रा के नाबालिग प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र में 30 मार्च को पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज करायी थी कि सिरौली निवासी नाबालिग अशुल पाल और उसके साथी विवेक पाल तथा रोहित पाल उसकी पुलिस को भागा ले गये हैं।
पुलिस ने इस नाबालिग छात्रा प्रकरण को लेकर आरोपी नाबालिग अंशुल पाल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने पुलिस को बताया, "घटना वाले दिन नाबालिग छात्रा मेरे पास आई और शादी करके मेरे साथ रहने का दबाव बनाने लगी, जिसका मैंने विरोध किया गया और उसके ना मानने पर मैंने अपनेसाथी विवेक पाल के सहयोग से उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को एक बोरी में बंद करके रात्रि में ही पड़ोस के एक खेत में छिपा दिया और दूसरे दिन मोटर साइकिल से मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में काली नदी किनारे करीब 20 मीटर दूर ग्राम कुम्हौली समीपवर्ती श्मशान में फेंक दिया था ।"नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने अपने दल बल के साथ नाबालिग छात्रा के हत्यारोपी नाबालिग प्रेमी अंशुल पाल को गिरफ्तार करके, उसकी निशान देही पर शव को काली नदी के समीप से बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि नवाबगंज थाना पुलिस ने राजाका रामपुर मेई समीप नाबालिग छात्रा की हत्या के आरोपी बच्छित अपराधी विवेक पाल होने के बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी की। इस दौरान अपराधी विवेक पाल ने पुलिस पर गोलियां चलाईं,जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक गोली अपराधी विवेक पाल के पैर में लगी, जिसके कारण वह घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित