पटना , जुलाई 12 -- बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात के साथ शिक्षा में नवाचार, स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की।
इस बैठक में विशेष रूप से कम्पोजिट विद्यालय मॉडल, विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग तथा कैचअप शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लागू नवाचारों एवं प्रभावी कार्यप्रणालियों पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के एएसपीडी (माध्यमिक शिक्षा), लखनऊ विष्णुकांत पाण्डेय तथा एडी बेसिक, लखनऊ श्याम किशोर तिवारी भी उपस्थित थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं एवं नवाचारों की विस्तृत जानकारी साझा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित