जयपुर , जून 18 -- उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के रेल निकुंज परिसर जगतपुरा में नवनिर्मित ''रेल निकुंज पॉलीक्लिनिक" का बुधवार को उद्घाटन किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ और उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष डॉ अंजू ने इसका उद्घाटन किया।
यह पॉलीक्लिनिक रेलवे लाभार्थियों को एक ही स्थान पर व्यापक एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएँ देने के लिए बनाया गया है। इस अवसर पर श्री अमिताभ ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों, पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना उत्तर पश्चिम रेलवे की प्राथमिकता है। रेल निकुंज पॉलीक्लिनिक के माध्यम से लाभार्थियों को विभिन्न चिकित्सा सेवाएं सहज एवं सुलभ रूप से उपलब्ध होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित