इस्लामाबाद , जून 13 -- पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने कई अभियान चलाये जिसमें चार स्थानीय सरगनाओं सहित 21 उग्रवादी मारे गये।
पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने अपने बयान में कहा कि ये अभियान मीरान शाह और उत्तरी वजीरिस्तान जिलों में चलाये गये।
आईएसपीआर ने बताया कि मारे गये उग्रवादी सुरक्षा कर्मियों और आम नागरिकों पर हुए कई हमलों में शामिल थे।
आईएसपीआर ने आगे कहा कि इस अभियान में अब तक 48 उग्रवादी मारे जा चुके हैं। मृत उग्रवादियों के पास से हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित