इस्लामाबाद , मार्च 31 -- पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी वर्षा के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी है, जिनमें 10 बच्चे और एक महिला शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये हादसे बन्नू, उत्तरी वज़ीरिस्तान और कोहाट जिलों में हुईं, जहां भीषण वर्षा के कारण छतों के गिरने और कई घरों को आंशिक क्षति पहुंचने की खबरें हैं। वर्षाजनित हादसों में 49 लोग घायल भी हुए हैं।

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार तक प्रांत के कई जिलों में रुक-रुक कर वर्षा होने का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और उचित सुरक्षा सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित