सोनीपत , मार्च 28 -- हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन और अखिल भारतीय शारीरिक रूप से विकलांग क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को उत्तर क्षेत्र दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में दिल्ली हरियाणा चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

मामचंद क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही उत्साह और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित