सियोल , मई 26 -- उत्तर कोरिया ने मंगलवार को समुद्र की ओर कम दूरी की एक बैलिस्टिक मिसाइल और अन्य हथियार दागे और उनका परीक्षण किया। दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी।
इसके पहले रूस और चीन के नेताओं ने उत्तर कोरिया पर पश्चिमी देशों के दबाव का विरोध किया था।
योनहाप न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया ने मंगलवार को पीत सागर की ओर कई कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि मिसाइलों का पता स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1 बजे (0400 जी.एम.टी.) चला, और इन्हें उत्तरी प्योंगान प्रांत के जोंगजू क्षेत्र से दागा गया था।
इसमें आगे कहा गया कि इन प्रक्षेप्यास्त्रों की पहचान कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के रूप में की गई है, जिनकी मारक क्षमता आमतौर पर 300 किलोमीटर से कम होती है।
रिपोर्ट के अनुसार, सियोल ने कहा है कि उसने निगरानी बढ़ा दी है और अमेरिका व जापान के साथ सूचना साझा करते हुये तथा पूर्ण सैन्य तत्परता बनाए रखते हुये अतिरिक्त परीक्षणों पर कड़ी नजर रख रहा है।
यह ताजा परीक्षण हाल ही में दागी गयी मिसाइलों के बाद हुआ है, जिसमें अप्रैल में कम दूरी के परीक्षण और 12 अप्रैल को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की देखरेख में गिये गये क्रूज मिसाइल परीक्षण शामिल हैं।
यह परीक्षण ऐसे समय में भी हुआ है जब यह अटकलें लगायी जा रही हैं कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आने वाले हफ्तों में उत्तर कोरिया का दौरा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित