देहरादून , मार्च 28 -- उत्तराखंड शासन के नियोजन अनुभाग-1 के प्रमुख सचिव की ओर से शुक्रवार देर रात मंत्रिमंडल के सदस्यों को विकास योजनाओं के पर्यवेक्षण के लिए विभिन्न जनपदों का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।

प्रमुख सचिव आर० मीनाक्षी सुन्दरम् द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश के अनुसार, राज्य के जनपदों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति तथा विकास कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए प्रभार दिये जाने की राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित