रामनगर,03अप्रैल(वार्ता) उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 29 मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चल रहा है, 50 प्रतिशत मूल्यांकन पूरा हो गया है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल के लिए अभी कोई तिथि घोषित नहीं की गई है अप्रैल अंतिम सप्ताह तक बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आने की संभावना है।

प्रदेश के निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती एवं सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने काशीपुर एवं रामनगर मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर त्रुटि रहित, समयबद्ध मूल्यांकन पर जोर दिया। मूल्यांकन केंद्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस दौरान मुख्य नियंत्रक, उप नियंत्रक, पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे । अभी तक 50 प्रतिशत से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि सभापति डॉ मुकुल सती ने रामनगर, काशीपुर मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। और त्रुटि विहीन मूल्यांकन पर जोर दिया। तथा कहां की निर्धारित तिथि तक मूल्यांकन कार्य संपन्न करा लिया जाए। मूल्यांकन केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहनी चाहिए,उन्होंने बताया कि लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 10 अप्रैल तक किया जायेगा। लगभग 12 लाख लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य चल रहा है, जिसमें से आधी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है और मूल्यांकन केंद्रों से ही ऑनलाइन डाटा पंचिंग किया जा रहा है।

उन्होंने बतायाकी हाईस्कूल में 1457 परीक्षक, 160 उप प्रधान परीक्षक, 320 अंकेक्षकों तथा इण्टरमीडिएट में 1298 परीक्षक, 143 उप प्रधान परीक्षक, 284अंकेक्षक लगातार मूल्यांकन में जुटे हुए हैं। मूल्यांकन केदो में कोई भी अवकाश नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित