नैनीताल , अगस्त 26 -- उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर के 37 सरकारी विद्यालयों को उच्चीकृत किया है। इनमें जूनियर हाईस्कूलों को हाईस्कूल स्तर पर और हाईस्कूल विद्यालयों को इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत किया गया है।
सचिव ज्योति यादव की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार कुमाऊं मंडल के 20 जबकि गढ़वाल मंडल के 17 विद्यालय उच्चीकृत किये गये हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए बड़ी कुमाऊं मंडल में जिन स्कूलों को से हाईस्कूल स्तर पर बनाया गया है उनमें रा०उ०प्रा०वि० पत्थरचट्टा, रूद्रपुर, रा० उ०प्रा०वि० धीमरी गदरपुर, रा०उ०प्रा०वि० भगरतोला, बागेश्वर, रा०उ०प्रा०वि० बाछम, कपकोट, रा०उ०प्रा०वि० धन्यारी, कपकोट और रा०उ०प्रा०वि० पासम, लोहाघाट शामिल है।
इसी प्रकार कुमाऊं मंडल में इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत विद्यालय हैं- रा०उ०मा०वि० मानपुर, काशीपुर, रा०उ०मा०वि० शिवलालपुर, अमरखण्डा, काशीपुर, रा०उ०मा०वि० सितारना, सितारगंज, रा०उ०मा०वि० शहदौरा, सितारगंज, रा०उ०मा०वि० सल्ली, चंपावत, रा०उ०मा०वि० पल्सी, चंपावत, रा०उ०मा०वि० डुमरालेटी, लोहाघाट, रा०उ०मा०वि० बहौन, भीमताल, रा०उ०मा०वि० कैड़ागांव, भीमताल, रा०उ०मा०वि० खाकर, जागेश्वर, रा०उ०मा०वि० चमेरी, जागेश्वर, रा०उ०मा०वि० जखेड़ा, बागेश्वर, रा०उ०मा०वि० पोखरी, गंगोलीहाट और रा०उ०मा०वि० हिमतड़, गंगोलीहाट।
गढ़वाल मंडल में भी 20 विद्यालयों को उच्चीकृत किया गया है। इनमें हाईस्कूल स्तर पर उच्चीकृत एक विद्यालय रा०उ०प्रा०वि० लिवाड़ी, पुरोला शामिल है। इसके अलावा इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत विद्यालयों में रा०उ०मा०वि० कफनौल, पुरोला, रा०उ०मा०वि० मेड़, भिलंगना, घनसाली, रा०क०उ०मा०वि० थान, धनोल्टी, रा०उ०मा०वि० कौशल, धनोल्टी, रा०उ०मा०वि० पजयांव, नरेन्द्र नगर, रा०उ०मा०वि० कुठखाल, श्रीनगर, रा०उ०मा०वि० चोपाखाल, श्रीनगर, रा०उ०मा०वि० तिलधारखाल, यमकेश्वर, रा०उ०मा०वि० माला, यमकेश्वर, श्री०ह०परि०नो० रा०उ०मा०वि० बाड़व, केदारनाथ और शहीद राजेन्द्र सिंह रा०उ०मा०वि० कालीमठ, केदारनाथ, रा०उ०मा०वि० किरोडा, रुद्रप्रयाग, रा०उ०मा०वि० कनोल, थराली, रा०उ०मा०वि० मानमती, थराली, रा०उ०मा०वि० कैंचीवाला, सहसपुर और रा०उ०मा०वि० बिरसनी, सहसपुर शामिल हैं।
माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से छात्र-छात्राओं को अपने विद्यालय में पढ़ने का लाभ मिल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित