भराड़ीसैंण (गैरसैंण) , मार्च 12 -- उत्तराखण्ड में भूकम्प चेतावनी प्रणाली (ईईडब्ल्यूएस) के तहत कुल 169 सेंसर स्थापित किये गये हैं। वर्तमान में सभी सेंसर संचालनशील है लेकिन राज्य की विषम स्थलाकृति (क्रिटिकल टोपोग्राफी) और कई सेंसरों के दूर-दराज स्थानों में स्थापित होने के कारण विद्युत बाधित होने पर कुछ सेंसरों से सिग्नल प्राप्त होना बन्द हो जाता है।

राज्य में अक्रार्यरत सेंसरों की संख्या प्रतिदिन परिवर्तित होती रहती है, जिसको आईआईटीआर के तकनीकी टीम द्वारा सुचारू करने का प्रयास अनवरत रूप से किया जाता है।

संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने गुरुवार को यह जानकारी कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन द्वारा विधानसभा (विस) सत्र के चौथे दिन पूछे गए एक अल्पसूचित प्रश्न के उत्तर में दी। जबकि कांग्रेस के ही प्रीतम सिंह द्वारा इस पर आए व्यय पर पूछे सवाल पर उन्होंने बताया कि इस पर 115 करोड़ रुपए व्यय हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित