रामनगर , अप्रैल 25 -- उत्तरांड में शनिवार को 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिये गये हैं।
उत्तराखंड बोर्ड की ओर से शनिवार को जारी नतीजों के अनुसार इस बार भी दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस बार 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 92.10 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। इस बार 10वीं की परीक्षा में कुल 1,12,266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 1,00,373 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए।
इस पार 88.03 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 96.07 प्रतिशत छात्राओं ने सफलता हासिल की हैं। संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम 92.4 प्रतिशत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 65.05 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परिणाम 1.33 प्रतिशत बेहतर रहा।
श्रेणीवार परिणाम में 7,935 परीक्षार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। प्रथम श्रेणी में 30,734, द्वितीय श्रेणी में 46,708 और तृतीय श्रेणी में 14,986 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
वरीयता सूची में 207 छात्रों ने जगह बनाई। रामनगर (नैनीताल) के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में 491 अंक (98.20 प्रतिशत) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तरकाशी के ईशांत कोठारी और खेरना (नैनीताल) की भूमिका पंत ने 490 अंक (98 प्रतिशत) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। भूमिका पंत ने बालिकाओं में भी शीर्ष स्थान हासिल किया। बागेश्वर के योगेश जोशी ने 489 अंक (97.80 प्रतिशत) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,02,986 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,00,452 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 85,499 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और कुल पास प्रतिशत 85.11 प्रतिशत रहा। इस बार 81.93 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए है, जबकि 88.09 प्रतिश छात्राएं सफल हुई हैं। संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम 85.93 प्रतिशत तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 61.48 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 1.88 प्रतिशत नतीजे बेहत आए हैं।
श्रेणीवार परिणाम में 7,814 परीक्षार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रथम श्रेणी में 41,507, द्वितीय श्रेणी में 34,987 और तृतीय श्रेणी में 330 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। वरीयता सूची में 105 छात्रों ने स्थान बनाया है। बागेश्वर की गीतिका पंथ और उधम सिंह नगर की सुषिला मेहंदी रत्ता ने 500 में 490 अंक (98 प्रतिश) हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। ऋषिकेश (देहरादून) के आर्यन ने 489 अंक (97.80 प्रतिशत) के साथ दूसरा और हरिद्वार की वंशिका ने 485 अंक (97 प्रतिशत) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। जनपदवार प्रदर्शन में एक बार फिर ने 94.81% परिणाम के साथ पहला स्थान हासिल किया।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है और छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। कुल मिलाकर, इस वर्ष का बोर्ड परिणाम बेहतर सफलता दर और छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए याद रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित