देहरादून , मई 12 -- उत्तराखंड के देहरादून जिले के कोतवाली विकासनगर में एक वृद्ध व्यक्ति से झपट्टा मार कर नगदी छीनकर भागे युवक को स्थानीय नागरिकों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया आरोपी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का निवासी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज पूर्वाह्न विकासनगर बाजार में हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स के पास एक वृद्ध व्यक्ति सरदार सिंह तोमर पुत्र मोहर सिंह तोमर निवासी लक्ष्मणपुर, जो सामान खरीदने आये थे, की जेब से एक युवक ने झपट्टा मारकर नकदी निकाल ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से उक्त युवक को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से छीनी हुई नकदी 2000 रुपये बरामद कर ली।
गिरफ्तार युवक का नाम लक्की (19) पुत्र प्रवेश है। वह मध्य प्रदेश में भोपाल जिले के उनिदाका रहने वाला है। उसके विरुद्ध थाना विकासनगर में अन्तर्गत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित