चमोली , जून 01 -- उत्तराखंड के ऐतिहासिक और राज्य पुष्प ब्रह्म कमल जैसे विश्व के विभिन्न पुष्पों की घाटी यानी फूलों की घाटी का अब देशी और विदेश पर्यटक दीदार कर सकेंगे। सोमवार को नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान कहे जाने वाली यह फूलों की घाटी पर्यटकों के दीदार के लिए खोल दी गई है। अब पर्यटक प्रकृति के शानदार और नैसर्गिक सौंदर्य की घाटी के दीदार कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित