देहरादून , जनवरी 24 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर होमगार्ड निदेशक (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को शनिवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिये।
यह मामला वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड के लिए वर्दी सामग्री की खरीद से जुड़ा है, जिसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा महानिदेशक की ओर से शासन को भेजी गयी रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित