देहरादून , जनवरी 24 -- उत्तराखंड में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर होमगार्ड उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से शनिवार को निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिये हैं।
श्री धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को बिल्कुल सहन नहीं करने की नीति पर चल रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित