नैनीताल , अक्टूबर 06 -- उत्तराखंड में मंगलवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके आज रात 10.23 बजे पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अक्षांश 30.103 उत्तर और देशांतर 79.561 पूर्व पर ज़मीन से करीब 13 किलोमीटर की गहराई में था।

प्रारंभिक सूचना में इसका केंद्र चमोली जिले के नारायणबगड़ के पास बताया गया है।

शुरुआती गूगल अलर्ट में तीव्रता 4.4 अनुमानित थी, लेकिन आधिकारिक आंकड़ों में इसे 4.9 बताया गया है। भूकंप से अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित