देहरादून , अक्तूबर 30 -- उत्तराखंड के चमोली जनपद अन्तर्गत स्थित भगवान विष्णु के धाम श्री बदरीनाथ से विभिन्न राज्यों के पांच यात्रियों को लेकर देहरादून आ रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण दुर्घटना ग्रस्त हो गया, जिसके कारण पायलट सहित सभी छह लोग की मौत हो गयी।
सेना के बचाव दल ने सभी शवर को खोज लिया है। यह क्षेत्र खतरनाक भालू प्रभावित होने के कारण मृतकों के शवों को मुख्य मार्ग तक नहीं लाया जा सका है। अब शनिवार सुबह उन्हें ऊपर लाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।
राज्य आपदा परिवादन केंद्र (यूएसडीएम) के अनुसार, आज अपराह्न लगभग 02:00 बजे चमोली के आपदा प्रबन्धन अधिकारी एक नागरिक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन का था। हादसे के समय वह श्री बद्रीनाथ धाम से सहस्त्रधारा की ओर आ रहा था। सूचना प्राप्त होते ही चमोली जिला प्रशासन ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुये सेना, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), भारत -तिब्बत सीमा बल (आईटीबीपी), पुलिस, स्वास्थ्य और जिला आपदा प्रबन्धन टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया। साथ ही सभी सम्बन्धित एजेन्सियों, जिसमें बेस हॉस्पिटल श्रीनगर, एम्स ऋषिकेश और अन्य सभी शामिल है, सभी को हाई अलर्ट मोड में रखा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर उपरोक्त सेना की टीम द्वारा पहुँच कर खोज-बीन का कार्य प्रारम्भ किया गया। हेलीकॉप्टर में सभी सवार छह व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। घटना स्थल पर सभी शव जले हुए और क्षत-विक्षत हालात में पाये गये हैं।
सेना की टीम द्वारा यह भी बताया गया कि घटना स्थल खतरनाक पहाड़ी एवं जंगली इलाका है जिसमें हिमालयन भालू की गतिविधि बहुत ज्यादा है। अतः सेना की टीम की सलाह तथा अधेरा होने पर जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि रेस्क्यू टीम कल सुबह शनिवार प्रातः पांच बजे पुनः वर्तमान स्थल से घटना स्थल की तरफ ट्रैकिंग शुरू करेगें तथा विशेष बचाव अभियान शुरू करेंगे।
सेना ने बताया गया कि घटना स्थल पर मौजूद उनकी टीम सभी शवों की पूर्ण सुरक्षा और संरक्षा कर रही है। हादसे में दिल्ली निवासी पायलट हिमांशु सब्बरवाल सहित यात्री प्रताप बच्चीहेली निंगारजू आयु 41 वर्ष, विला नंबर 67, कृष्ण नॉर्थ बड्स सम्पीगेहल रोड, चिक्करहाल जाकूर पोस्ट, बेंगलुरु (कर्नाटक), अरुण सालुंके पुत्र मनोहर सालुंके आयु 44 वर्ष, निवासी बंगलूरू, वीबी शंकरगौडा आयु 39 वर्ष, निवासी बंगलूरू, सुधीर केएस पुत्र मल्लशप्पा केएच आयु 49 वर्ष, 06/बी 1 ए मैन रोड, 11 क्रॉस एनजीईएफ लेआउट नृपथुंग नगर, नागरभावी बंगलूरू और एचएस नटराजा पुत्र सकना आयु 51 वर्ष, निवासी हेलीपेड हुकियुरुदुर्ग होबली कुनिगल ताल्लुक कर्नाटक नामक सभी लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित