श्रीनगर , जनवरी 27 -- जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उत्तराखंड के मसूरी में प्रसिद्ध सूफी संत बाबा बुल्ले शाह की दरगाह पर कथित तौर पर तोड़फोड के बाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर "पाखंड" का आरोप लगाया।

पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता पश्चिम एशिया के शेखों का स्वागत करते हैं लेकिन सूफी दरगाहों पर तोड़फोड़ को खुशी खुशी देखते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित