देहरादून, जनवरी 19 -- उत्तराखंड सरकार की ओर से चलाए जा रहे जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत 13 जिलों में लगाये गए शिविरों से अब तक तीन लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ उठाया।

सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो 19 जनवरी तक प्रदेशभर में कुल 395 शिविर आयोजित किए गए। इसमे 3 लाख 22 हजार 585 से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

इन शिविरों के माध्यम से कुल 32 हजार 746 शिकायत और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से 22 हजार 173 मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया ।

शिविरों के दौरान विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों व अन्य शासकीय सेवाओं के लिए कुल 43 हजार 418 आवेदन प्राप्त हुए। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लगभग 1 लाख 75 हजार 258 नागरिकों को सीधे लाभ पहुंचा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यह एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के साथ सरकार के विश्वास का सेतु है। इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि जब सरकार खुद जनता के द्वार तक पहुंचती है, तो न केवल समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि शासन के प्रति जनविश्वास भी बढ़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित