देहरादून , मार्च 22 -- भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने रविवार को बयान जारी करते हुए कहा कि धामी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद और जनता का उत्साह, 27 का नतीजा बताता है।

उन्होंने दावा किया कि अब धामी के नेतृत्व में शेष कार्यकाल में अधिक कर्मठता से कार्य करते हुए प्रचंड बहुमत से कमल खिलने वाला है।

उन्होंने भाजपा सरकार के औपचारिक 4 सफल और शानदार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं की तरफ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी को हार्दिक बधाई दी।

वहीं प्रसन्नता एवं संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा, विगत 4 वर्षों में धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने शानदार और ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सिर्फ पहली बार हुए कामों की ही बात करें तो हम यूसीसी लाने वाले पहला राज्य बने, सर्वाधिक कठोर नकल निरोधक कानून हम लाए, इसी तरह कठोरतम धर्मांतरण कानून, अवैध धार्मिक अतिक्रमणों पर सबसे पहले कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त पहली बार जी 20 जैसा अंतर्राष्ट्रीय बैठक की मेजबानी, पहली बार नेशनल खेमों का सफल आयोजन, राज्य निर्माण के पहले से लंबित शीतकालीन यात्रा का आगाज, 3.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते का ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट, राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि, जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी, प्रति व्यक्ति आय में 41प्रतिशत की वृद्धि हुई, 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए, बिजली उत्पादन में 3 गुना वृद्धि हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित