रामनगर,28मार्च(वार्ता) उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की लगभग 12 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 29 मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू हो गया है, दूसरे दिवस उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन ने गति पकड़ ली है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि प्रदेश भर में लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 29 मूल्यांकन केन्द्र बनाये गये हैं। लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 10 अप्रैल तक किया जायेगा। लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए हाईस्कूल में 1457 परीक्षक, 160 उप प्रधान परीक्षक, 320 अंकेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
इण्टरमीडिएट में 1298 परीक्षक, 143 उप प्रधान परीक्षक, 284 अंकेक्षकों की नियुक्ति की गयी है। उन्होंने बताया किअंक योजना आधारित चरणबद्ध मूल्यांकन किया जाना है और मूल्यांकन केदो से ही डाटा पंचिंगहोना है। मूल्यांकन में त्रुटियां ना हो इसके लिए पहले से ही विशेष बैठक कर निर्देश जारी किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित