देहरादून , जुलाई 28 -- उत्तराखंड में 29 और 30 जुलाई को मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून द्वारा जारी जिला स्तरीय मौसम चेतावनी के अनुसार अगले दो दिन राज्य के विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने इन दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में अतिवृष्टि, गरज-चमक के साथ बिजली तथा बारिश के अत्यंत तीव्र होने का अनुमान जताया है। बुधवार को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली तथा तेज बारिश हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित